इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए हैं।
डॉन ऑनलाइन के अनुसार, दुर्घटना कलात जिले में उस समय हुई, जब कराची से क्वेटा जा रहे एक ट्रॉलर का ब्रेक फेल हो गया और कई वाहन उसकी चपेट में आ गए।
सूत्रों ने कहा कि आठ व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायलों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
ट्रॉलर पर तेल और घी लदे हुए थे।
सूत्रों ने कहा कि पांच घायलों की हालत गंभीर है, लिहाजा मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
Latest World News