1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश के तट पर पहुंचा रोआनू, 15 की मौत

बांग्लादेश के तट पर पहुंचा रोआनू, 15 की मौत

ढाका: चक्रवात रोआनू आज बांग्लादेश के दक्षिण तट पर पहुंचा और वहां तेज आंधी एवं मूसलाधार बारिश हुई जिससे भूस्खलन होने से 15 लोगों की जान चली गयी एवं 100 से अधिक घायल हो गए

Roanu arrived at the coast of Bangladesh, kills 15- India TV Hindi
Roanu arrived at the coast of Bangladesh, kills 15

ढाकाचक्रवात रोआनू आज बांग्लादेश के दक्षिण तट पर पहुंचा और वहां तेज आंधी एवं मूसलाधार बारिश हुई जिससे भूस्खलन होने से 15 लोगों की जान चली गयी एवं 100 से अधिक घायल हो गए तथा हजारों देशवासी इस चक्रवात के प्रकोप से बचने सुरक्षित जगह पर चले गए हैं। इस चक्रवात ने बारीसाल-चटगांव क्षेत्र पर बहुत बुरा असर डाला है और अन्य हिस्से भी प्रभावित हुए हैं। तेज हवाओं के साथ यह अब पूर्व-उत्तरपूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है।

देश में आज तड़के से ही ज्यादातर स्थानों पर वर्षा हुई और गरज के साथ बौछारे पड़ी। आंधी और तेज हवा भी चल रही है। स्थानीय मीडिया के अनुसार आगे बढ़ रहे चक्रवात ने दक्षिण तटवर्तीय क्षेत्र में कहर बरपाया है, कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी तथा 100 से अधिक घायल हुए हैं।

अधिकारियों एवं खबरों के अनुसार रोआनू की वजह से तेज आंधी तूफान से दक्षिण पश्चिम तटीय भोला क्षेत्र में गांवों में सैकडों झोपडि़यां नष्ट हो गयी, दो लोगों की जान चली गयी तथा 100 से अधिक लोग घायल हो गए। रोआनू के चलते दक्षिणपूर्व बंदरगाह शहर चटगांव में जगह जगह भूस्खलन हुआ जिससे एक नाबालिग लड़की और उसकी मां की मौत हो गई। पांचवीं मौत की खबर दक्षिणपश्चिम पटुखाली से आयी है। उपाजिला में चक्रवात से छह व्यक्तियों की मौत हो गई।

राहत एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मोफज्जल हुसैन चौधरी माया ने कहा, रोआनू जो स्थिति पैदा कर सकता है, उसका मुकाबला करने के लिए हमने सभी तैयारियां की हैं।

Latest World News