A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान के होटल में रोबोट ने संभाला काम, कर्मियों की छुट्टी

जापान के होटल में रोबोट ने संभाला काम, कर्मियों की छुट्टी

टोक्यो: जापान के एक होटल का संचालन पूरी तरह रोबोटों ने संभाल लिया है। आगंतुकों के लिए दरवाजा खोलने से लेकर सभी काम रोबोट करने लगे हैं। सभी कर्मियों को छुट्टी कर दी गई है।

जापान के होटल में...- India TV Hindi
जापान के होटल में इंसानों का काम अब रोबोट के पास

टोक्यो: जापान के एक होटल का संचालन पूरी तरह रोबोटों ने संभाल लिया है। आगंतुकों के लिए दरवाजा खोलने से लेकर सभी काम रोबोट करने लगे हैं। सभी कर्मियों को छुट्टी कर दी गई है। 72 कमरों के हेन ना होटल के रिसेप्शन पर युवती के वेष में एक रोबेट बैठता है और एक मेकैनिकल डायनोसोर आगंतुकों का स्वागत करता है। हेन ना का अर्थ है 'अलौकिक'।

यहां टच स्क्रीन और फेशियल रिकॉगनीशन स्स्टिम लगा है। इस होटल में एक रात ठहरने का शुल्क 72 डॉलर है। आगंतुकों का सामान रोबोट ही उठाते हैं और उन्हें कमरे तक ले जाते हैं।

Latest World News