1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायल और रूस ने कहा, हम इस्लामिक स्टेट को मिलकर खत्म करेंगे

इजरायल और रूस ने कहा, हम इस्लामिक स्टेट को मिलकर खत्म करेंगे

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके रूसी समकक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने गुरुवार को एक बैठक में आतंकवाद से लड़ने के लिए ठोस प्रयासों को अपनाने की प्रतिबद्धता जताई।

Benjamin Netanyahu | AP Photo- India TV Hindi
Benjamin Netanyahu | AP Photo

जेरूसलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके रूसी समकक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने गुरुवार को एक बैठक में आतंकवाद से लड़ने के लिए ठोस प्रयासों को अपनाने की प्रतिबद्धता जताई। इस बैठक में दोनों देशों ने खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) को अन्य देशों के साथ मिलकर खत्म करने की बात कही।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इस मसले पर कहा, ‘इजरायल, रूस, अमेरिका सहित कई अन्य देशों का लक्ष्य आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट को नष्ट करना है।’ उन्होंने ईरान पर चरमपंथी इस्लाम को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इजरायल, सीरिया में ईरान की सेना के प्रवेश को रोकेगा।

यह बैठक सीरिया में अपनी गतिविधियों के समन्वय को लेकर पिछले साल से ही जारी प्रयासों की एक कड़ी थी। ईरान उत्तर में इजरायल का पड़ोसी देश है।

Latest World News