1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रूस ने तुर्की में मार गिराए गए विमान का ब्लैक बॉक्स खोला

रूस ने तुर्की में मार गिराए गए विमान का ब्लैक बॉक्स खोला

मॉस्को: विदेशी विशेषज्ञों की मौजूदगी में रूसी अधिकारियों ने आज उस विमान का ब्लैक बॉक्स खोला जिसे पिछले दिनों तुर्की ने मार गिराया था। मास्को ने इस मामले की पारदर्शी जांच का वादा किया है।

Russia opened black box of plane shot in Turkey- India TV Hindi
Russia opened black box of plane shot in Turkey

मॉस्को: विदेशी विशेषज्ञों की मौजूदगी में रूसी अधिकारियों ने आज उस विमान का ब्लैक बॉक्स खोला जिसे पिछले दिनों तुर्की ने मार गिराया था। मास्को ने इस मामले की पारदर्शी जांच का वादा किया है। रूसी अधिकारियों ने जब नारंगी रंग के पेंट वाले फ्लाइट रिकॉर्डर को खोला तब चीन और ब्रिटेन के विशेषज्ञ मौजूद थे। वायुसेना ने कहा कि जांच के नतीजों का खुलासा सोमवार को होगा।

बीते 24 नवंबर को तुर्की ने रूसी विमान सुखोई-24 को मार गिराया था और यह दावा किया था कि यह विमान उसकी सीमा में उड़ रहा था। विमान में सवार एक पायलट की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर रूस और तुर्की के रिश्ते में काफी कड़वाहट आ गई है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस जांच के लिए 14 देशों को न्योता भेजा था लेकिन अधिकांश ने आने से मना कर दिया। पत्रकार इस पूरी कार्रवाई का सजीव प्रसारण अंतर्राज्यीय उड्डयन समिति के कक्ष में बैठकर देख सकते हैं।

रूसी सेना के सूचना एवं विश्लेषण विभाग के प्रमुख आंद्रेई सेमेनोव ने बताया कि ब्लैक बॉक्स में उड़ान के आखिरी 40 मिनट रिकार्ड हुए हैं। लेकिन, फ्लाइट रिकार्डर की आठ में से तीन चिप नष्ट हो गईं हैं और इनका एक्स-रे करना होगा। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि फ्लाइट रिकार्डर के संदेशों को समझने का काम अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में जारी रखा जाएगा।

Latest World News