1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरियाई सेना से दूर रहें अमेरिकी मिसाइलें, नहीं तोे मार गिराएंगे: रूस

सीरियाई सेना से दूर रहें अमेरिकी मिसाइलें, नहीं तोे मार गिराएंगे: रूस

रूसी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह सीरिया में सीरियाई सरकार की सेना के खिलाफ इस्तेमाल होने वाली अमेरिकी मिसाइलों को मार गिराएंगे।

Representative Image | AP- India TV Hindi
Representative Image | AP

मास्को: रूसी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह सीरिया में सीरियाई सरकार की सेना के खिलाफ इस्तेमाल होने वाली अमेरिकी मिसाइलों को मार गिराएंगे।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मंत्रालय के प्रवक्ता इगॉर कोनाशोंकोव ने कहा, ‘हर किसी को इस बारे में जागरूक होना चाहिए कि रूसी वायु रक्षा प्रणाली के कर्मियों को मिसाइलों की सटीक उड़ान कार्यक्रमों की पहचान करने और उनके संबंध का पता लगाने में अधिक समय नहीं लगेगा।’

इससे पहले अमरिकी मीडिया ने कहा था कि देश सीरिया की सरकार और सेना के खिलाफ हवाई हमले शुरू करने की योजना पर विचार कर रहा है।

Latest World News