1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रूस हमलों के कारण मरे 400 सीरियाई नागरिक

रूस हमलों के कारण मरे 400 सीरियाई नागरिक

सीरिया: सीरिया में जारी तनाव के बीच दो निगरानी समूहों ने दावा किया है कि पिछले साल सितंबर के महीने से अब तक जो आम नागरिक मारे गए हैं उसे पीछे की मूल वजह रूस

रूस हमलों के कारण मरे 400...- India TV Hindi
रूस हमलों के कारण मरे 400 सीरियाई नागरिक

सीरिया: सीरिया में जारी तनाव के बीच दो निगरानी समूहों ने दावा किया है कि पिछले साल सितंबर के महीने से अब तक जो आम नागरिक मारे गए हैं उसे पीछे की मूल वजह रूस के हवाई हमले हैं। सीरिया में जारी सैन्य अभियान के कारण मरने वाले लोगों में बच्चे भी शामिल हैं। मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी ने बताया कि 30 सितंबर (जब से हवाई हमले शुरु हुए) से 20 नवंबर तक 403 आम नागरिक मारे जा चुके हैं जिनमें 97 बच्चे भी शामिल हैं।

वहीं मानवाधिकारों के लिए काम करने वाले एक अन्य सीरियाई निगरानी समूह का कहना है कि अब तक इन हमलों में 526 लोग मारे जा चुके हैं जिनमें 137 बच्चे शामिल हैं। ये डेटा सीरिया के पहले हमले से लेकर अब तक हुए हमलों के आधार पर आंके गए हैं। ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी ने बताया सरकार द्वारा किए गए हवाई हमलों में भी तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हुई है। ऑब्जर्वेटरी ने बताया कि शनिवार के दिन अलेप्पों में हुए सरकार के हवाई हमलों में 7 आम नागिरकों की मौत हुई है। पिछले साल अक्टूबर के महीने से सीरिया के खेतों, गांवों,कस्बों और शहरों में करीब 42,234 हवाई हमले हो चुके हैं। ऐसा बताया जाता है कि अब तक करीब 22,370 बैरल बम देशभर में गिराए जा चुके हैं जिसकी वजह से 6,889 आम लोगों की मौत हो चुकी है।

Latest World News