1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रूसियों को भा रहा भारतीय खाना, चाइनीज खाने पर पड़ रहा भारी

रूसियों को भा रहा भारतीय खाना, चाइनीज खाने पर पड़ रहा भारी

रूस के भारतीय रेस्तरां में परोसे जाने वाले तंदूरी चिकन से लेकर मटन बर्रा, पनीर मलाई कोफ्ता से लेकर सरसों दा साग तक के जायके स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां आने वाले दूसरे देशों के लोगों को खूब लुभा रहे हैं।

Wikimedia Commons- India TV Hindi
Wikimedia Commons

मॉस्को: रूस के भारतीय रेस्तरां में परोसे जाने वाले तंदूरी चिकन से लेकर मटन बर्रा, पनीर मलाई कोफ्ता से लेकर सरसों दा साग तक के जायके स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां आने वाले दूसरे देशों के लोगों को खूब लुभा रहे हैं। इन रेस्तारां को चलाने वालों को पूरी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भारत के मसालेदार व्यंजनों की मांग और बढ़ेगी। वहीं भारतीय और चीनी खाना परोसने वाले एक रेस्ट्रॉन्ट का कहना है कि यहां लोगों को चीनी खाने के मुकाबले भारतीय खाना ज्यादा पसंद आता है।

मॉस्को में करीब 10 ऐसे रेस्तरां और होटल हैं जहां उत्तर भारतीय से लेकर दक्षिण भारतीय व्यंजन तक परोसे जाते हैं। शहर में जय हिंद, दरबार, खजुराहो, देवी कैफे, जगन्नाथ जैसे कुछ लोकप्रिय भारतीय रेस्ट्रॉन्ट हैं। रूस-भारत मैत्री के लिए काम करने वाले संगठन दिशा के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने के मुताबिक, भारतीय व्यंजन मॉस्को ही नहीं बल्कि रूस के अन्य शहरों में भी लोकप्रिय हैं। मसालेदार भारतीय खाना रूस में सभी आयु वर्ग के लोगों में पसंद किया जा रहा है।

देवी कैफे रेस्ट्रॉन्ट के एक अधिकारी ने कहा कि वे लोग भारतीय और चीनी खाना परोसते हैं, लेकिन लोगों को भारतीय खाना सबसे अधिक पसंद किया जाता है। एक अन्य भारतीय रेस्ट्रॉन्ट के एक कर्मचारी ने कहा, ‘रूसी लोग भारतीय व्यंजनों को पसंद करते हैं। हमारे रेस्ट्रॉन्ट में आने वाले 60-70 प्रतिशत लोग रूसी होते हैं। केवल 25-30 प्रतिशत विदेशी और भारतीय आते हैं।’

Latest World News