NSA बैठक रद्द, भारत नहीं आऐंगे सरताज अजीज
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच NSA लेवल की बैठक रद्द हो गई है। पाकिस्तान सरकार ने फैंसला किया कि 23-24 अगस्त को होने वाली बैठक में सरताज अजीज भारत नहीं जाएंगे। NSA बैठक

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच NSA लेवल की बैठक रद्द हो गई है। पाकिस्तान सरकार ने फैंसला किया कि 23-24 अगस्त को होने वाली बैठक में सरताज अजीज भारत नहीं जाएंगे। NSA बैठक से पहले पाकिस्तान हुर्रियत नेताओं से मिलने और कश्मीर पर ही बात करने पर अड़ा रहा। पाकिस्तान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उसने सुषमा स्वराज की बताई शर्तों के आधार पर दोनों देशों के प्रस्तावित NSA वार्ता होती है, तो इससे कोई मकसद पूरा नहीं होगा।
आपको बता दें कि बातचीत को लेकर सुषमा स्वराज ने भारत का रुख साफ कर दिया था कि 23-24 तारीख को पाकिस्तान के साथ होने वाली बैठक में प्रमुख मुद्दा आतंकवाद ही होगा। आतंकवाद पर बातचीत होने के बाद ही दूसरे मुद्दो पर बातचीत होगी। अगर पाक इसपर सहमत है तो उसका स्वागत है। रुस के उफा में दोनों देशों के पीएम के बीच मुलाकात में तय हुआ था कि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी स्तर की बैठक आतंकवाद पर होगी। पाकिस्तान इस बैठक में कश्मीर मुद्दे के अलावा हुर्रियत मुद्दे को भी शामिल करना चाहता था।
शिमला और उफा समझौते के तहत ही होनी थी बातचीत
सुषमा स्वराज ने कहा था कि पाकिस्तान को शिमला समझौते और उफा समझौते की स्पिरिट का सम्मान करना चाहिए। अगर पाकिस्तान इन दोनों समझौतों का सम्मान करते हुए भारत के साथ आतंकवाद पर बात करना चाहता है तो उनका स्वागत है और वे भारत आएं।
एनएसए लेवल वार्ता के लिए भारत की शर्तें
1 बात सिर्फ आतंकवाद के मुद़दे पर हो
2 बातचीत दो देशों भारत और पाक के बीच होगी, अलगाववादियों को थर्ड पार्टी न बनाए पाक
सुषमा स्वराज ने कहा कि अगर सरताज अजीज इन दोनोंं मुद़दोंं पर बात करना चाहते हैं तो भारत आएं। एनएसए लेवल की बातचीत पर हम केवल आतंकवाद के मुद़दे पर ही बातचीत करेंगे।
सुषमा स्वराज की प्रेस कांफ्रेंस की मुख्य बातें-
- NSA लेवल मीटिंग के लिए भारत का मु्द्दा सिर्फ और सिर्फ आतंकवाद है
- बातचीत रद्द होने पर हमें निराशा होगी
- भारत का राजनैतिक नेतृत्व बहुत मजबूत है, हम दबाव झेल सकते हैं लेकिन पाकिस्तान की लीडरशिप कमजोर है
- डिप्लोमैसी में कभी फुलस्टॉप नहीं लगता , बातचीत होती रहेगी
- युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं, हल बातचीत से ही निकलेगा
- पाकिस्तान के पास जवाब देने के लिए बस आज की रात है
- हुर्रियत नेताओं से अजीज के मिलने के सवाल पर सुषमा ने कहा, भारत-पाक के बीच तीसरा पक्ष हुआ तो बात नहीं होगी
- पाकिस्तान का बातचीत के लिए स्वागत है लेकिन बात सिर्फ आतंकवाद पर होगी
- यह NSA मीटिंग ऊफा से निकली है, ऊफा में कश्मीर मसले पर पर बात ही नहीं हुई
- भारत मीडिया के जरिए डिप्लोमैसी नहीं कर रहा, पाकिस्तान का आरोप बिल्कुल गलत
- भारत बातचीत से भाग नही रहा है, हम बातचीत के रास्ते में आने वाली बाधाओं मसलन आतंकवाद और सीमा पर अशांति को खत्म करना चाहते हैं
- अगर सरताज अजीज सिर्फ आतंकवाद के मुद्दे पर बात करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है
- मैं सरताज को जवाब देती हूं कि भारत सभी मुद्दों पर बातचीत से करने से भाग नहीं रहा । बातचीत के लिए हम पहले सही माहौल बनाना चाहते हैं
- हम पर वार्ता कैंसल करने का दबाव था लेकिन हमने ऐसा नहीं किया
- इसके बाद उधमपुर में हमला हुआ, पाकिस्तान का आतंकी जिंदा पकड़ा गया
- ऊफा बातचीत के बाद 91 बार सीजफायर उल्लघंन हुआ। गुरुदास पुर में अटैक हुआ
- पाकिस्तान ने हमें DGBSF की तारीख बाद में दी, जबकि वह मीटिंग NSA मीटिंग के पहले होनी थी
- पाकिस्तान ने हमें 22 दिनों बाद चिट्ठी का जवाब दिया
- हमने ऊफा में बातचीत के 13 दिन पाकिस्तान को NSA वार्ता के लिए चिट्ठी भेजी
- ऊफा में मोदी और शरीफ के बीत आतंकवाद पर बातचीत के लिए लिखित सहमति बनी
- ऊफा में मोदी और शरीफ के बीत आतंकवाद पर बातचीत के लिए लिखित सहमति बनी
- ऊफा में पीएम मोदी और नवाज शरीफ के बीच आतंकवाद और सीमा पर शांति के मुद्दे पर बातचीत की सहमति बनी
- आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं हो सकती
- पाकिस्तान ने हमेशा कश्मीर की बात करनी चाही, कंपोजिट डायलॉग को नहीं अपनाया
- भारत-पाकिस्तान के बीच वार्ता के लिए 8 गंभीर मसले शामिल होते हैं जिनमें कश्मीर और आतंकवाद शामिल हैं
- सुषमा ने कहा बात सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच होगी। आतंक पर होगी। कोई तीसरा पक्ष नहीं होगा। पाकिस्तान सहमत है तो आना चाहते हैं तो बात करें। हुर्रियत से बात ना करें
- रुस के उफा में दोनों देशो के पीएम के बीच मुलाकात हुई थी जिसमें ये तय हुआ था कि दोनों देशों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा ऐजेंसी की आतंकवाद पर बातचीत होगी
अगली स्लाइड में पढ़े NSA बैठक पर पाकिस्तान ने बैठक क्या कहा-