1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सऊदी अरब: शिया मस्जिद पर जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 4 की मौत, 18 घायल

सऊदी अरब: शिया मस्जिद पर जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 4 की मौत, 18 घायल

रियाद: पूर्वी सउदी अरब स्थित एक शिया मस्जिद पर जुमे की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती हमले में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। अल अखबरिया समाचार चैनल ने

Saudi Arabia: suicide attack at Shia mosque during Friday...- India TV Hindi
Saudi Arabia: suicide attack at Shia mosque during Friday prayers, 4 dead

रियाद: पूर्वी सउदी अरब स्थित एक शिया मस्जिद पर जुमे की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती हमले में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। अल अखबरिया समाचार चैनल ने गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से यह खबर दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मस्जिद शिया समुदाय के लोगों की थी। एक लिखित बयान में मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा बलों ने जुमे की नमाज के दौरान दो बम हमलावरों को महासेन के अल-रीदा मस्जिद में घुसने से रोक लिया। उसमें कहा गया है, जब सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने के लिए पास पहुंचे तो उनमें से एक ने खुद को मस्जिद के दरवाजे पर बम से उड़ा लिया, जबकि दूसरे के साथ मुठभेड़ में गोलीबारी हुई।

बयान में कहा गया है कि वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से आत्मघाती बम मिला है। सऊदी अरब में पहले भी शिया मस्जिद पर हमले हो चुके हैं। आईएस के आतंकियों को इन हमलों के लिए दोषी बताया गया है।

Latest World News