1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान हज हादसे को लेकर सऊदी अरब पर मुकदमा करेगा

ईरान हज हादसे को लेकर सऊदी अरब पर मुकदमा करेगा

तेहरान: ईरान सऊदी अरब की उन कमियों को लेकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगा, जिसके कारण हजयात्रा में भगदड़ के दौरान ईरानी जायरीनों की मौत हुई। ईरान सरकार के प्रवक्ता बकेर नोबख्त ने मंगलवार को

ईरान हज हादसे को लेकर...- India TV Hindi
ईरान हज हादसे को लेकर सऊदी अरब पर मुकदमा करेगा

तेहरान: ईरान सऊदी अरब की उन कमियों को लेकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगा, जिसके कारण हजयात्रा में भगदड़ के दौरान ईरानी जायरीनों की मौत हुई। ईरान सरकार के प्रवक्ता बकेर नोबख्त ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, नोबख्त ने कहा कि सऊदी अरब सरकार के खिलाफ ईरान अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मुकदमा चलाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान आपदा में घायल व लापता ईरानी जायरीनों के अधिकारों के बचाव के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने हज यात्रा के दौरान हुई भगदड़ के लिए सऊदी अरब प्रशासन की 'अक्षमता' को जिम्मेदार ठहाराते हुए उसकी आलोचना की थी। हादसे में ईरान के 239 जायरीनों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी आईआरएनए के अधिकारी के मुताबिक, घटना में 200 से अधिक अन्य ईरानी जायरीन लापता बताए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हज के दौरान मक्का के निकट मीना शहर में पिछले सप्ताह गुरुवार को शैतान को पत्थर मारने की रस्म के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें सऊदी प्रशासन के मुताबिक, कुल 760 जायरीनों की मौत हो गई।

Latest World News