1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तो क्या फिर से हिंदू राष्ट्र बन जाएगा नेपाल'

तो क्या फिर से हिंदू राष्ट्र बन जाएगा नेपाल'

काठमांडू: दशकों तक नेपाल की जनता को इस बात पर गर्व था कि उनका देश दुनिया का एकमात्र हिंदू राष्ट्र हैं। लेकिन 2007 में जब यूनीफाइड कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-माओवादी (यूसीपीएन-एम) ने नेपाल की राजनीति

तो क्या फिर से हिंदू...- India TV Hindi
तो क्या फिर से हिंदू राष्ट्र बन जाएगा नेपाल?

काठमांडू: दशकों तक नेपाल की जनता को इस बात पर गर्व था कि उनका देश दुनिया का एकमात्र हिंदू राष्ट्र हैं। लेकिन 2007 में जब यूनीफाइड कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-माओवादी (यूसीपीएन-एम) ने नेपाल की राजनीति की मुख्य धारा में प्रवेश किया, तो नेपाल को जनता की इच्छा के खिलाफ एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित कर दिया गया। पर अब नेपाल की राजनीतिक पार्टियों ने नए संविधान से 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द हटाने पर सहमति बना ली है।

संविधान सभा 'हिंदू' या 'धार्मिक आज़ादी' शब्द के पक्ष में

संविधान सभा के मुताबिक, अधिकांश लोग धर्मनिरपेक्ष की जगह 'हिंदू' तथा 'धार्मिक आजादी' शब्द संविधान में शामिल कराना चाहते हैं। नेपाल में जल्द नए संविधान की घोषणा की जाएगी।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या इस हिमालयी राष्ट्र के राजनीतिक दलों के इस फैसले से नेपाल के सदियों पुराने हिंदू साम्राज्य होने की पहचान एक बार फिर पुनर्स्थापित हो जाएगी या नहीं? नेपाल के 80 प्रतिशत लोग हिंदू धर्म में आस्था रखते हैं।

राजनीतिक पार्टियों ने नए संविधान पर लाखों लोगों की प्रतिक्रिया पर यू-टर्न लेते हुए धर्मनिरपेक्ष शब्द हाटने का फैसला किया।सं

Latest World News