1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों ने 49 बम निष्क्रिय किए

अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों ने 49 बम निष्क्रिय किए

अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत में सुरक्षाबलों ने कम से कम 49 बमों को निष्क्रिय किया है।

afghanistan- India TV Hindi
afghanistan

काबुल: अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत में सुरक्षाबलों ने कम से कम 49 बमों को निष्क्रिय किया है। एक समाचार एजेंसी ने बुधवार को एक सैन्य बयान के हवाले से कहा, "सेना ने पिछले 24 घंटों से अधिक समय में जाबुल एवं उरुजगन प्रांतों में 49 इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) निष्क्रिय किए हैं।"

उन्होंने कहा, "छापामारी के दौरान मीर कलाम नामक आतंकवादी को भी गिरफ्तार किया गया है।" बयान में सड़क किनारे लगाए गए इन आईईडी के लिए तालिबान आतंकवादियों को जिम्मेदार बताया गया, जिनके लिए 'अमन के दुश्मन' शब्द का उपयोग किया गया है। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादी समूह तालिबान आईईडी का उपयोग सुरक्षाबलों को निशाना बनाने और नागरिकों को मारने के लिए घातक हथियारों के रूप में करता आ रहा है।

यूएन मिशन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान में 2015 में विभिन्न हिस्सों में हिंसा में 3,540 नागरिक मारे गए थे और 7,450 से ज्यादा नागरिक घायल हुए थे। रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले साल आईईडी हमलों में 713 नागरिक मारे गए थे और 1,650 से ज्यादा घायल हुए थे।

Latest World News