1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्‍तान का दावा, LOC पर फायरिंग में 7 पाक सैनिकों की मौत !

पाकिस्‍तान का दावा, LOC पर फायरिंग में 7 पाक सैनिकों की मौत !

इस्लामाबाद: पाकिस्‍तान के आईईएसपीआर (ISPR) ने आज दावा करते हुए कहा है कि LOC पर सीमा पार से हुई गोलीबारी में रविवार रात को पाकिस्‍तान के 7 सैनिक मारे गए है। पाक की तरफ से

Pakistani Soldiers- India TV Hindi
Pakistani Soldiers

इस्लामाबाद: पाकिस्‍तान के आईईएसपीआर (ISPR) ने आज दावा करते हुए कहा है कि LOC  पर सीमा पार से हुई गोलीबारी में रविवार रात को पाकिस्‍तान के 7 सैनिक मारे गए है। पाक की तरफ से दावा किया गया कि भारत की तरफ से बिना किसी कारण के लगातार फायरिंग किए जाने के बाद  पाक आर्मी ने जवाबी हमला करते हुए भारतीय चौकियों को प्रभावी ढंग से निशाना बनाया।

उन्होंने कहा कि कल रात एलओसी के पास भीमबर सेक्टर में भारतीय सैनिकों ने संघर्ष विराम को तोड़ते हुए फायरिंग की जिस दौरान पाकिस्तान के सात सैनिक मारे गए। आईएसपीआर ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत की ओर से हो रही अकारण गोलीबारी का जवाब दिया, और भारतीय चौकियों को प्रभावी ढंग से निशाना बनाया।

पाक विदेश मंत्रालय ने सीमा पर बिना किसी कारण हुई गोलीबारी का कड़ा विरोध किया, इसी दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया लगातार होने वाली अकारण गोलीबारी की आलोचना की। उन्होंने ट्विट करके कहा कि पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सैनिकों को करारा जवाब दिया है। हम अपने सभी सैनिकों को सलाम करते है जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया है।

पिछले सप्ताह पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय सैनिकों की ओर से की गई शैलिंग में मारे गए नागरिकों की मौत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय शैलिंग में पिछले सप्ताह 25 पाकिस्‍तान के नागरिकों की मौत हो गई थी, वहीं दूसरी और 107 लोग घायल हुए थे।

पिछले लंबे समय से भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार गोलीबारी की जा रही है। इसी के चलते दोनों देशों से होने वाली फायरिंग में कई आम लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि भारत में हुए उड़ी आतंकी हमलें के बाद भारत सरकार ने सर्जिकल स्‍ट्राइक को अंजाम दिया था जिसके बाद से दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव के हालात हैं।

 

Latest World News