1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. घर छोड़कर जाने पर युवती को मारी गोली

घर छोड़कर जाने पर युवती को मारी गोली

अफगान तालिबान ने उत्तरी सर-ए-पुल प्रांत में 19 साल की एक युवती की कुछ दिनों पहले घरेलू विवाद के कारण घर छोड़कर जाने की वजह से सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गई।

shot woman in pakistan for leaving house - India TV Hindi
shot woman in pakistan for leaving house

काबुल: अफगान तालिबान ने उत्तरी सर-ए-पुल प्रांत में 19 साल की एक युवती की कुछ दिनों पहले घरेलू विवाद के कारण घर छोड़कर जाने की वजह से सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गई। खामा प्रेस के मुताबिक, अजदा के खिलाफ पहले 'डेजर्ट कोट' (तालिबानी अदालत) में सुनवाई चली और सोमवार को उसके भाई तथा तालिबान आतंकवादियों ने कोहिस्तान जिले में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक लड़की ने दो महीने पहले अपना घर छोड़ा था और किसी अन्य के घर चली गई थी। उसके भाई ने उसे सुरक्षा का भरोसा देकर वापस लाया था। सरेआम हुई इस हत्या से देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा का साफ पता चलता है। इससे पहले पश्तूनकोट जिले में एक अजनबी से फोन पर बात करने को लेकर 22 साल की गुलजान को उसके परिवार वालों ने मार डाला था।

अफगानिस्तान इंडिपेंडेंट ह्यूमन राइट्स कमीशन (AIHRC) की बीते साल जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के बीते साल पहले छह महीने में 2,579 मामले सामने आए थे।

Latest World News