A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. राजपक्षे फिर हारेंगे: सिरीसेना

राजपक्षे फिर हारेंगे: सिरीसेना

कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने आज कहा कि वह अगस्त में होने जा रहे चुनाव में महिंदा राजपक्षे के नामांकन का कभी समर्थन नहीं करेंगे और उनके पूर्ववर्ती एक बार फिर चुनाव हारेंगे।

सिरीसेना ने कहा...- India TV Hindi
सिरीसेना ने कहा राजपक्षे की हारने की संभावना

कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने आज कहा कि वह अगस्त में होने जा रहे चुनाव में महिंदा राजपक्षे के नामांकन का कभी समर्थन नहीं करेंगे और उनके पूर्ववर्ती एक बार फिर चुनाव हारेंगे। टेलीविजन पर अपने संबोधन में सिरीसेना ने कहा महिंदा राजपक्षे 8 जनवरी को हार गए थे और वह एक बार फिर होंगे।

अगर मेरी पार्टी जीत जाएगी तब भी मैं उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनाउंगा। राजपक्षे को चुनाव लड़ने की अनुमति देने के बाद आलोचना के घेरे में आए सिरीसेना इस विवादित फैसले के बाद पहली बार लोगों के सामने आए। इस फैसले को लेकर सिरीसेना के समर्थकों ने उनकी आलोचना की थी। यहां तक कि एक नया राजपक्षे विरोधी गठबंधन भी बन गया है।

 

Latest World News