इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार को एक बंदरगाह पर बेकार पड़े तेल टैंकर की सफाई के दौरान हुए विस्फोटों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर है। यह दुर्घटना पाकिस्तान के सबसे बड़े राज्य बलूचिस्तान के गद्दानी शिप-ब्रेकिंग यार्ड में घटी।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नेशनल ट्रेड यूनियन फेडरेशन के उप महासचिव नासिर मंसूर ने बताया, ‘आग की लपटों से घिरे यार्ड में 200 से अधिक कर्मचारी फंसे हुए हैं।’खबरें के मुताबिक मुताबिक, तेल टैंकर में वेल्डिंग करने के कारण कम से काम 8 ब्लास्ट हुए। विस्फोट के वक्त जहाज पर कई मजदूर मौजूद थे। जहाज पर फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
गद्दानी शिप ब्रेकिंग यार्ड दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा यार्ड है। समुद्र तट पर 10 किलोमीटर के दायरे में फैले यार्ड में 132 शिप-ब्रेकिंग प्लॉट हैं। इस यार्ड में 15,000 से अधिक कर्मचारी सीधे तौर पर काम करते हैं, जबकि काम से लगभग 20 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिला हुआ है।
Latest World News