1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में लश्कर ए जांगवी के 6 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान में लश्कर ए जांगवी के 6 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-जांगवी के 6 संदिग्ध आतंकवादियों को मार डाला गया है।

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-जांगवी के 6 संदिग्ध आतंकवादियों को मार डाला गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (CTD) को लाहौर से करीब साढ़े तीन सौ किलोमीटर दूर मुजफ्फरगढ़ के पत्ती सुल्तान में लश्कर के आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यासिन अपने साथियों के साथ मिलकर दक्षिण पंजाब में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कार्यालय को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था। सीटीडी की एक टीम ने कल पुलिस के साथ मिलकर आतंकवादियों के ठिकाने पर छापा मारा और उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा। आतंकवादियों ने इस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों की टीम ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में यासिन समेत 6 संदिग्ध आतंकवादी ढेर हो गए। मुठभेड़ स्थल से हथगोले और अन्य हथियार मिले हैं।

पिछले हफ्ते सीटीडी ने दक्षिण पंजाब में जमात उल अहरार के 11 आतंकवादियों को मार गिराया था। गौरतलब है कि पाकिस्तान के सेहवन में स्थित लाल शाहबाज कलंदर की दरगाह पर हुए बम विस्फोट में दर्जनों लोगों के मारे जाने के बाद यहां आतंकवादियों के खिलाफ सघन अभियान छेड़ा हुआ है।

Latest World News