1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बंग्लादेश में बच्चों की नृशंस हत्याओं के मामले में छह को मौत की सजा

बंग्लादेश में बच्चों की नृशंस हत्याओं के मामले में छह को मौत की सजा

ढाका: बांग्लादेश में दो युवकों की प्रताड़ना से मौत के मामले में बांग्लादेश की दो अदालतों ने आज छह लोगों को मौत की सजा सुनाई। इनमें से एक लड़का 13 साल का था जिसकी मौत

बंग्लादेश में बच्चों...- India TV Hindi
बंग्लादेश में बच्चों की हत्याओं के मामले में छह को मौत की सजा

ढाका: बांग्लादेश में दो युवकों की प्रताड़ना से मौत के मामले में बांग्लादेश की दो अदालतों ने आज छह लोगों को मौत की सजा सुनाई। इनमें से एक लड़का 13 साल का था जिसकी मौत का वीडियो फेसबुक पर देखने के बाद देशभर में प्रदर्शन हुए थे। अदालत के अधिकारियों ने कहा कि सिलहट में चार लोगों को मौत की सजा सुनाई गयी जहां दोषियों ने आठ जुलाई को 13 साल के समीउल इस्लाम राजन को एक खंभे से बांधकर घंटों तक उसे छडि़यों से पीटा और बाद में उसे मार डाला।

सत्र न्यायाधीश अकबर हुसैन मृधा ने दोषियों को फांसी पर लटकाने का फैसला सुनाया।  सब्जी विक्रेता राजन एक स्थानीय स्कूल में पढ़ता था। उसे एक रिक्शा वाहन में चोरी करने में शामिल बताकर उसकी हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह आरोप सही नहीं पाया। हत्यारों ने पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो बनाकर इसे फेसबुक पर डाल दिया। दूसरे मामले में मेट्रोपोलिटन सत्र न्यायाधीश दिलरबा सुल्ताना ने दक्षिण पश्चिम शहर खुलना में दो लोगों को मौत की सजा सुनाई जिन्होंने 12 साल के रकीब की हत्या बड़ी बेरहमी से कर दी थी।

एक कार वर्कशॉप में काम करने वाले रकीब को उसके मालिक का गुस्सा महज इसलिए झेलना पड़ा क्योंकि वह उसके उत्पीड़न से बचने के लिए नौकरी छोड़कर पास की एक वर्कशॉप में काम करने चला गया था।

Latest World News