1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: जहरीली शराब पीने से अबतक 34 लोगों की मौत

पाकिस्तान: जहरीली शराब पीने से अबतक 34 लोगों की मौत

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आज दो और व्यक्तियों की मौत होने से कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 पर पहुंच गयी। पुलिस ने बताया कि 24

so far 34 deaths from drinking hooch in pakistan- India TV Hindi
so far 34 deaths from drinking hooch in pakistan

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आज दो और व्यक्तियों की मौत होने से कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 पर पहुंच गयी। पुलिस ने बताया कि 24 दिसंबर को टोबा टेक सिंह कस्बे की क्रिश्चियन कालोनी में यह घटना घर में बनायी गयी शराब पीने के कारण हुयी।

जियो न्यूज ने जहरीली शराब पीने से कम से कम 34 व्यक्तियों के मरने की खबर दी है और इसके कारण 50 अन्य लोग प्रभावित हुये हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विभिन्न अस्पतालों में जहरीली शराब पीने से प्रभावित लोगों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने जहरीली शराब बनाने और बेचने के मामले में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। सभी संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि क्रिसमस के मौके पर मुहल्ला मुबारकाबाद और टोबा टेक सिंह की क्रिश्चियन कालोनी में जहरीली शराब पीने के बाद दर्जनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा डीएचक्यू टोबा टेक सिंह और एलाइड हास्पिटल फैसलाबाद में करीब 36 अन्य व्यक्तियों का उपचार भी किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी मोहम्मद नदीम ने बताया कि टोबा टेक सिंह और फैसलाबाद में 25 लोगों का उपचार किया जा रहा है।

Latest World News