बीजिंग: अक्सर घरों में आपने चींटी, छिपकली या कॉकरोच जैसे कीड़ों को घूमते हुए देखा होगा। जब भी यह छोटे-छोटे कीड़े आपके शरीर पर चड़ते हैं तो आप इन्हें तुरंत हटा देते हैं लेकिन अगर यही छोटे से कीड़े आपके कान या नाक में चले जाएं तो इंसान की दिल की धड़कने बढ़ जाती है। ऐसी परिस्थिति में इंसान कुछ भी करने के काबिल नहीं होता।
आज हम आपको ऐसी ही एक घटना के बारे में बताने जारे हैं। कुछ साल पहले दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग में एक व्यक्ति के साथ एक अजीबोंगरीब घटना घटी जिसे सुन आप हैरान हो जाएंगे। यहां 19 साल के मिस्टर ली के साथ एक ऐसी घटना घटी जिसने उनके होश ही उड़ा दिए। घटना उस समय की है जब मिस्टर ली एक दिन सोते हुए अचानक से उठ गए और कान में दर्द की शिकायत करने लगे। उन्हें अपने कान में लगातार खुजली हो रही थी और कुछ चलते हुए महसूस हो रहा था। जब उसके दोस्त ने टॉर्च की सहायता से कान में देखने की कोशिश की तो उसे कुछ अजीब सी चीज़ दिखी।
अगले ही दिन ली डॉक्टर के पास पहुंचे चेकअप के बाद डॉक्टर को ली के कान में जो दिखा उससे उनकी आंखे फटी की फटी रह गई। डॉक्टरों को ली के कान में कॉकरोच दिखा। औज़ार की सहायता से जब डॉक्टर ने एक कॉकरोच को बाहर निकाला तो दूसरा कॉकरोच भी दिखा इसके बाद एक के बाद एक कॉकरोच बाहर निकलने लगे। डॉक्टर ने बताया कि ली के कान में एक मादा कॉकरोच ने 25 बच्चों को जन्म दिया था और साथ ही ली के सान में अपना घर भी बना लिया था। डॉक्टर ने कहा कि कॉकरोच का साइज मच्छर जितना था लेकिन इससे ली के कान खराब हो सकता था। ली इस बात से हैरान था कि कैसे को प्राणी कान के अंदर रह सकता है, डॉक्टर ने बताया कि कॉकरोच निशाचर होते हैं जो रोशनी, अंधेरे और गर्म जगहों पर रहना पसंद करते हैं।
Latest World News