1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया का दावा थाड कर सकती है देश की रक्षा

दक्षिण कोरिया का दावा थाड कर सकती है देश की रक्षा

दक्षिण कोरिया में अमेरिका की विवादित मिसाइल रोधी प्रणाली अब उत्तर कोरिया की ओर से आने वाली मिसाइलों से देश की रक्षा कर सकती है।

south korea claims thaad missile can protect country- India TV Hindi
south korea claims thaad missile can protect country

सोल: दक्षिण कोरिया में अमेरिका की विवादित मिसाइल रोधी प्रणाली अब उत्तर कोरिया की ओर से आने वाली मिसाइलों से देश की रक्षा कर सकती है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मून सांग ग्यून ने आज कहा कि सोंगजू में गोल्फ कोर्स में तैनात टर्मिनल हाई अल्टीट्यूड डिफेंस सिस्टम में उत्तर कोरिया की ओर से आने वाले परमाणु और मिसाइल खतरे का तुरंत जवाब देने की क्षमता है। उन्होंने यह नहीं बताया कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया कब थाड का पूरी तरह से संचालन शुरू करेंगे। (अमेरिका ने ट्रंप-किम जोंग उन मुलाकात की रखी ये शर्तें)

थाड प्रणाली की तैनाती को लेकर सोंगजू निवासियों के बीच गुस्सा हैं। उन्हें डर से कि उत्तर कोरिया उनके शहर को निशाना बना सकता है और वह थाड के शक्तिशाली रडार से जुड़े स्वास्थ्य के खतरों की अफवाहों को लेकर चिंतित हैं। चीन थाड प्रणाली को एक खतरे के तौर पर देखता है और वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान से आक्रोशित हैं कि वह इस प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए दक्षिण कोरिया को एक अरब डॉलर की राशि देंगे।

ट्रंप ने किम जोंग उन को बताया शातिर, कहा- सैन्य विकल्प तैयार है
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन को बेहद 'शातिर शख्स' करार दिया, साथ ही कहा कि अगर प्योंगयांग उकसाने वाली हरकतें जारी रखता है, तो उसके खिलाफ सैन्य विकल्प तैयार है। समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, सीबीएस न्यूज पर प्रसारित 'फेस ऑफ द नेशन' के साथ एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, "बेहद कम उम्र में वह सत्ता पाने में सक्षम रहे। मुझे विश्वास है कि कई लोगों ने सत्ता को उनसे दूर करने की कोशिश की होगी, चाहे वह उनके चाचा हों या कोई और। लेकिन वह सत्ता पाने में कामयाब रहे, इसलिए ऐसा करने में सक्षम हैं। वह निश्चित तौर पर एक शातिर शख्स हैं।"

Latest World News