1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया को परमाणु परीक्षण की कीमत चुकानी होगी: दक्षिण कोरिया

उत्तर कोरिया को परमाणु परीक्षण की कीमत चुकानी होगी: दक्षिण कोरिया

सोल: दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क गुएन हे ने आज कहा कि उत्तर कोरिया को अपने ताजा परमाणु परीक्षण और रॉकेट प्रक्षेपण की कीमत चुकानी ही होगी। उन्होंने परमाणु निरस्त्रीकरण स्वीकार करने के लिए प्योंगयांग

south korea- India TV Hindi
south korea

सोल: दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क गुएन हे ने आज कहा कि उत्तर कोरिया को अपने ताजा परमाणु परीक्षण और रॉकेट प्रक्षेपण की कीमत चुकानी ही होगी। उन्होंने परमाणु निरस्त्रीकरण स्वीकार करने के लिए प्योंगयांग पर दबाव बनाने का संकल्प लिया और इसे जीवन के लिए एकमात्र व्यवहार्य विकल्प बताया। जापानी औपनिवेशिक शासन के खिलाफ कोरिया के संघर्ष से जुड़े एक अहम दिन की वर्षगांठ पर पार्क ने टीवी पर अपने संबोधन में कहा कि उत्तर कोरिया की लापरवाही से की गई उकसावे की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया नहीं देने के परिणामस्वरूप और परमाणु परीक्षण होंगे।

राष्ट्रपति ने कहा, यदि हम उन्हें अकेला छोड़ देते हैं तो वे ऐसा करना जारी रखेंगे। पार्क ने उत्तर कोरिया द्वारा छह जनवरी को किए गए चौथे परमाणु परीक्षण और पिछले महीने किए गए लंबी दूरी के रॉकेट परीक्षण के मद्देनजर प्योंगयांग के खिलाफ अपना रख और कड़ा कर दिया है। इस रॉकेट प्रक्षेपण की बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के रूप में व्यापक निंदा हुई। पार्क ने कहा, उत्तर कोरिया को यह स्पष्ट रूप से समझना चाहिए, कि वे परमाणु हथियारों के जरिए अपना शासन बरकरार नहीं रख सकते। राष्ट्रपति ने ऐसे समय पर टिप्पणी की है जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाने के लिए अमेरिका द्वारा तैयार नए प्रस्ताव पर आज मतदान करेगी।

Latest World News