A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत आज

उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत आज

सियोल: दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के शीर्ष वार्ताकार मंगलवार को सियोल में उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा करने के लिए बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु कार्यक्रम

उत्तर कोरिया के...- India TV Hindi
उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत आज

सियोल: दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के शीर्ष वार्ताकार मंगलवार को सियोल में उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा करने के लिए बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु कार्यक्रम को निरस्त करने के लिए छह पक्षों की लंबे समय से लंबित वार्ता बहाल करने के तरीकों पर चर्चा होगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा कि तीन देशों के राजनयिकों के बीच वार्ता मंगलवार को होगी।

2008 से रुकी हुई निशस्त्रीकरण वार्ता को बहाल करने के लिए बुधवार को ये देश त्रिपक्षीय वार्ता करेंगे।

यह त्रिपक्षीय वार्ता ऐसे समय में होने जा रही है, जब उत्तर कोरिया ने नौ मई को कहा था कि उसने पनडुब्बी से छोड़े जाने वाले एक बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।

सियोल बैठक के दौरान परमाणु दूत सभी स्तरों पर उत्तर कोरिया के परमाणु मुद्दों पर ठोस प्रगति के लिए विभिन्न तरीकों से गहन विचार-विमर्श करेंगे।

इन वार्ताकारों में कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और सुरक्षा मामलों के विशेष प्रतिनिधि हवांग जून-कूक, उत्तर कोरिया से संबंधित नीति के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि सुंग किम और एशियाई व औशेनियन देशों से संबंधित मामलों के लिए जापानी विदेश मंत्रालय के महानिदेशक जुनिची इहारा शामिल हैं।

Latest World News