कोलंबो: श्रीलंका दक्षिण चीन सागर विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में है। उसका कहना है कि इस मुद्दे का समाधान संबद्ध पक्षों के बीच रचनात्मक एवं सार्थक बातचीत के जरिए ही किया जा सकता है। प्रधानमंत्री के अतिरिक्त मीडिया सचिव समन अतॉदहेत्ती ने कहा, "हम जानते हैं कि कुछ देशों के बीच विवाद हैं, पर हमारा मानना है कि इनका समाधान रचनात्मक बातचीत के जरिए किया जा सकता है।"
उन्होंने जोर देकर कहा कि मामले में 'द हेग' में ले जाने के बजाए नेताओं को इसका समाधान आपसी बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चीन क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है और सभी देशों को चीन पर भरोसा करना चाहिए। उन्होंने कहा, "हम चीन पर भरोसा कर सकते हैं। चीनी के राष्ट्रपति ने पिछले साल तीन सितंबर को अपने ऐतिहासिक भाषण में जोर देकर कहा था कि चीन अपना वर्चस्व स्थापित करना या अपना विस्तार करना नहीं चाहता।"
Latest World News