1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका में बनाया गया 238 फुट लंबा क्रिसमस ट्री

श्रीलंका में बनाया गया 238 फुट लंबा क्रिसमस ट्री

कोलंबो: श्रीलंका ने एक बड़े कृत्रिम क्रिसमस ट्री का अनावरण करते हुए दावा किया है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री है। उनका दावा है कि इसके निर्माण में देरी होने और बनाई

Sri Lanka made 238 foot tall Christmas tree- India TV Hindi
Sri Lanka made 238 foot tall Christmas tree

कोलंबो: श्रीलंका ने एक बड़े कृत्रिम क्रिसमस ट्री का अनावरण करते हुए दावा किया है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री है। उनका दावा है कि इसके निर्माण में देरी होने और बनाई हुई योजना की अपेक्षा लंबाई कम होने के बाद भी यह विश्व रिकॉर्ड है।

आयोजकों ने कल कहा कि यह 73 मीटर (238 फुट) का है। इसे राजधानी कोलंबो में बनाया गया है और मौजूदा विश्व रिकॉर्ड की अपेक्षा लंबा है। ट्री का स्टील और तार वाला फ्रेम प्लास्टिक नेट से ढ़का हुआ है। इसे एक करोड़ से ज्यादा प्राकृतिक पाइन शंकु और लाल, हरा और सिल्वर रंग से सजाया गया था। इसमें 600,000 एलइडी बल्ब और छह मीटर लंबा चमकता हुआ स्टार लगा हुआ है। इस ट्री को बनाने में 80,000 डॉलर का खर्चा आया है। कैथोलिक चर्च ने इसे पैसे की बर्बादी बताते हुए इस ट्री की आलोचना की है। आयोजकों के इस दावे पर गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड की मोहर नहीं लगी है।

Latest World News