कोलंबो: श्रीलंका की नौसेना ने 'देश के जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे' 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने श्रीलंका नौसेना के हवाले से कहा कि इन मछुआरों को बुधवार को दो जगहों से गिरफ्तार किया गया।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि अनालाथिवा द्वीप के उत्तर-पश्चिम और मन्नार के उत्तरी क्षेत्र में मछली पकड़ने वाले दो ट्रॉलरों को भी जब्त किया गया है। श्रीलंका के मत्स्य पालन मंत्री महिंदा अमरावीरा ने कहा कि हमारे जल क्षेत्र में मछली पकड़ने तक भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी जारी रहेगी।
अमरावीरा ने कहा कि सरकार कूटनीतिक तरीके से भारत-श्रीलंका के बीच के मछली पकड़ने के विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रही है और अगले महीने इस बारे में बातचीत की जाएगी। इस महीने की शुरुआत में तमिलनाडु के एक मछुआरे की कथित तौर पर श्रीलंका नौसेना द्वारा हत्या कर दी गई थी। लेकिन, श्रीलंका का कहना है कि इसमें नौसेना का कोई हाथ नहीं था।
Latest World News