1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका बाढ़: मरने वालों की संख्या 82 पहुंची, 118 लोग अब भी लापता

श्रीलंका बाढ़: मरने वालों की संख्या 82 पहुंची, 118 लोग अब भी लापता

कोलंबो: श्रीलंका में भूस्खलन के बाद मलबे में फंसे शवों को निकालने में राहतकर्मी जुटे हुए हैं और भारी बारिश से आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या आज बढ़कर 80 के पार चली गई

srilanka- India TV Hindi
srilanka

कोलंबो: श्रीलंका में भूस्खलन के बाद मलबे में फंसे शवों को निकालने में राहतकर्मी जुटे हुए हैं और भारी बारिश से आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या आज बढ़कर 80 के पार चली गई तथा 118 लोग अब भी लापता हैं। इस बीच, भारत सहित पूरे विश्व ने लाखों विस्थापितों के लिए मदद का हाथ बढाया है।

श्रीलंका में पिछले सप्ताह से भारी बारिश हुई जिससे भूस्खलन की घटनाओं में कई लोग दब गये। श्रीलंकाई सेना और अन्य राहत दलों ने सबसे ज्यादा प्रभावित केगाले जिले में कल देर रात 13 और शव निकाले। आपदा प्रबंधन केन्द्र ने कहा कि भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 82 हो गई जबकि 118 अब भी लापता हैं।

केन्द्र के प्रवक्ता प्रदीप कोडिपिली ने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन से देशभर में करीब तीन लाख 40 हजार लोग विस्थापित हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढने की आशंका है क्योंकि राहतकर्मी कुछ प्रभावित क्षेत्रों में अब पहुंचे हैं।

Latest World News