1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत के प्रवेश को लेकर NSG में अब भी मतभेद: चीन

भारत के प्रवेश को लेकर NSG में अब भी मतभेद: चीन

बीजिंग : ऐसे में जब भारत ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य बनने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है, चीन ने आज रात कहा कि 48 सदस्यीय परमाणु समूह नये सदस्यों को

china- India TV Hindi
china

बीजिंग : ऐसे में जब भारत ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य बनने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है, चीन ने आज रात कहा कि 48 सदस्यीय परमाणु समूह नये सदस्यों को प्रवेश देने पर बंटा हुआ है और बातचीत अभी जारी है।

NPT पर हस्‍ताक्षर न होने से एनएसजी सदस्‍य बंटे हुए है

NSG सदस्यता प्राप्त करने के भारत के प्रयास के बारे में पूछे गए एक सवाल पर चीन के विदेश मंत्रालय ने पीटीआई को दिये एक लिखित जवाब में कहा, परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर नहीं करने वाले देशों को सदस्यता प्रदान करने के बारे में एनएसजी में चर्चा अभी जारी है तथा एनएसजी सदस्य इस मुद्दे पर अभी भी बंटे हुए हैं।

चीन ने कहा नए सदस्‍यों को NPT पर हस्‍ताक्षर करने चाहिए
अपने इस रूख पर कायम रहते हुए कि नये सदस्यों को NPT पर हस्ताक्षर करना चाहिए, मंत्रालय ने कहा, NSG अंतरराष्ट्रीय अप्रसार व्यवस्था का हिस्सा है। उसने कहा, अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने काफी समय पहले इस पर सहमति बनायी थी कि यह व्यवस्था परमाणु अप्रसार संधि पर आधारित है जिसकी गत वर्ष के मध्य में आयोजित न्यूयार्क NPT समीक्षा सत्र में पुष्टि की गई थी। इसी कारण से NSG ने नये सदस्यों को स्वीकार करने के लिए एनपीटी हस्ताक्षरकर्ता स्थिति को एक पूर्व शर्त बनाया गया है।

Latest World News