नेपीताव: नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की की पार्टी ने आज उनके पूर्व ड्राइवर एवं करीबी सहयोगी को म्यांमार के अगले राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया है। आपको बता दें कि म्यांमार में राष्ट्रपति को चुनने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। गौरतलब है कि पिछले साल हुए चुनाव में सू की की पार्टी को प्रचंड जीत हासिल हुई थी।
सू की की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) के निचले सदन के एक सांसद क्हिन सान ह्लांग ने कहा, एनएलडी की ओर से मैं यू ह्तिन क्यॉ का नाम प्रस्तावित करता हूं। यह पार्टी उच्च सदन के लिए भी एक अन्य प्रत्याशी को नामांकित करेगी। सू की ने प्रण किया है कि सेना के बनाए हुए विधान में अपने उपर लगे प्रतिबंध के बावजूद वह देश के शासन-प्रशासन में प्रमुख भूमिका निभाएंगी। आपको बता दें कि म्यांमार में साल 1960 से सैन्य शासन लागू है।
कौन हैं क्यॉ:
जानकारी के मुताबिक क्यॉ एक चैरिटेबल फाउंडेशन को चलाते हैं जिसका नाम दॉ किहिन क्यी है, इसकी स्थापना भी सू की ने की थी। इस फाउंडेशन का मकसद गरीब लोगों की मदद को आगे आना है। वहीं अगर क्यॉ की शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो वो अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) में ग्रेजुएट हैं उन्हें स्नातक की डिग्री ऑक्सफोर्ड से हासिल हुई है।
Latest World News