काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को विस्फोटक सामग्री से लदी कार में सवार एक आतंकवादी ने काबुल अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के गेट पर स्वयं को उड़ा दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस आत्मघाती हमले में कोई अन्य शख्स हताहत नहीं हुआ है।
यह काबुल हवाईअड्डे के निकट एक सप्ताह में दूसरा आत्मघाती हमला है। पहला आत्मघाती हमला 28 दिसंबर को हुआ था। जिसमें आत्मघाती हमलावर व एक नागरिक की मौत हो गई थी और 13 अन्य नागरिक घायल हुए थे।
वहीं, दूसरी तरफ मजार-ए-शरीफ शहर में स्थित भारतीय काउंसलेट में आतंकियों की घुसने की कोशिश के घटों बाद भी वहां भीषण लड़ाई जारी है और सुरक्षा बल इलाके की छानबीन में लगे हुए हैं। भारतीय राजदूत का कहना है कि वाणिज्य दूतावास में सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत अमर सिन्हा ने बताया कि मजार ए शरीफ में विशेष बल छानबीन अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया भीषण लड़ाई जारी है।
Latest World News