1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास के बाहर विस्फोट, पांचों हमलावर मारे गए, 19 लोग घायल

अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास के बाहर विस्फोट, पांचों हमलावर मारे गए, 19 लोग घायल

अफगानिस्तान में पूर्वी नांगरहर प्रांत की राजधानी जलालाबाद में भारतीय वाणिज्य दूतावास के पास बुधवार को एक विस्फोट में 5 हमलावर मारे गए हैं। जबकि 2 नागरिक और 1 पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 19 स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं।

afghanistan- India TV Hindi
afghanistan

काबुल: अफगानिस्तान में पूर्वी नांगरहर प्रांत की राजधानी जलालाबाद में भारतीय वाणिज्य दूतावास के पास बुधवार को एक विस्फोट में 5 हमलावर मारे गए हैं। जबकि 2 नागरिक और 1 पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 19 स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय दूतावास के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था जबकि बाहर छुपकर कुछ आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी। ITBP और अफगान सुरक्षा बल आतंकियों से भारतीय दूतावास की सुरक्षा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी भी हुई।

भारतीय स्टाफ सुरक्षित है क्योंकि हमला दूतावास के गेट के बाहर हुआ था। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने चेतावनी स्वरूप कई चक्र गोलियां भी दागीं। अनौपचारिक सूत्रों ने कहा कि आशंका है कि यह विस्फोट भारतीय दूतावास को निशाना बनाकर किया गया।

विस्फोट स्थल के निकट ही ईरान व पाकिस्तान के भी वाणिज्य दूतावास हैं। किसी भी समूह ने अभी तक इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Latest World News