A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आत्मघाती हमले से दहला काबुल एयरपोर्ट

आत्मघाती हमले से दहला काबुल एयरपोर्ट

काबुल: काबुल एयरपोर्ट आज आत्मघाती हमले से दहल गया। हमल काबुल एयरपोर्ट के गेट के बाहर हुआ। ब्लास्ट में अब तक 4 लोगों के मारे जाने की और कई लोगों के घायल होने की ख़बर

आत्मघाती हमले से दहला...- India TV Hindi
आत्मघाती हमले से दहला काबुल एयरपोर्ट, 4 की मौत

काबुल: काबुल एयरपोर्ट आज आत्मघाती हमले से दहल गया। हमल काबुल एयरपोर्ट के गेट के बाहर हुआ। ब्लास्ट में अब तक 4 लोगों के मारे जाने की और कई लोगों के घायल होने की ख़बर है।

पुलिस ने बताया कि, काबुल एयरपोर्ट के बाहर कार में ज़बरदस्त ब्लास्ट हुआ और आत्मघाती हमलावर ने ख़ुद को भी उड़ाया।

दोपहर लगभग 12 बजे हुए इस धमाके को काफी दूर तक सुना गया, और इसके बाद शहर के आसमान पर काले धुएं का काफी बड़ा गुबार देखा गया।

काबुल के डिप्टी पुलिस चीफ जनरल गुल आगा रोहानी ने बताया कि उन्हें मिली जानकारी के मुताबिक, एक सुसाइड कार बॉम्बर ने एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर टक्कर मारी और अब वह खुद घटनास्थल की ओर जा रहे हैं।

हाल के दिनों में काबुल पर आतंकी हमलों की कई वारदात हुई हैं, जिनमें बीसियों लोग मारे गए हैं और सैकड़ों ज़ख्मी हुए हैं। यह ताजा वारदात अफगान खुफिया विभाग द्वारा तालिबान प्रमुख रहे मुल्ला उमर के लगभग दो साल पहले मारे जाने की ख़बर देने के बाद हुई है।

Latest World News