ढाका: सैयद अशरफुल इस्लाम बांग्लादेश का अगला राष्ट्रपति बनने की दौड़ में शामिल हो गए हैं। उन्हें रविवार को अवामी लीग पार्टी के प्रसीडियम का सदस्य निर्वाचित किया गया है। अवामी लीग के सदस्यों ने बताया कि दो बार पार्टी महासचिव रह चुके तथा सैयद नजरूल इस्लाम के बेटे देश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद की जगह ले सकते हैं।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
किशोरगंज के काउंसलर के मुताबिक, शेख हसीना को दोबारा पार्टी का अध्यक्ष तथा अशरफ को देश का अगला राष्ट्रपति बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘यह 99 पर्सेंट तय है कि अशरफ बांग्लादेश के अगले राष्ट्रपति होंगे।’ पार्टी के एक सदस्य सुभाष चंद्र जॉय धर ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि उन्होंने भी यह बात सुनी है।
वर्तमान राष्ट्रपति अब्दुल हामिद 14 मार्च, 2013 को राष्ट्रपति जिल्लूर रहमान के निधन के बाद कार्यकारी राष्ट्रपति बने थे। हामिद को 22 अप्रैल, 2013 को बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया था।
Latest World News