1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया: कार बम हमले में 15 की मौत, धमाका सैन्य चौकी के पास हुआ

सीरिया: कार बम हमले में 15 की मौत, धमाका सैन्य चौकी के पास हुआ

दमिश्क: सीरिया की राजधानी दमिश्क से दक्षिण एक शिया बहुल जिले में सोमवार को एक सैन्य चौकी के पास हुए कार बम हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। सेना के

Bomb Blast- India TV Hindi
Bomb Blast

दमिश्क: सीरिया की राजधानी दमिश्क से दक्षिण एक शिया बहुल जिले में सोमवार को एक सैन्य चौकी के पास हुए कार बम हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। सेना के एक सूत्र ने बताया कि यह विस्फोट उस वक्त हुआ, जब चालक शिया बहुल जिले सैयदा जैनब के दियाबियाह कस्बे में वाहन को लेकर दो सैन्य चौकियों को सफलतापूर्वक पार कर गया, लेकिन तीसरी चौकी को पार करने वक्त सैन्य कर्मियों ने उसके वाहन की तलाशी शुरू कर दी। उसी समय चालक ने वाहन को उड़ा दिया।

पिकअप ट्रक में आतंकवादी लाए 100 किलो विस्फोटक

सफेद रंग का यह वाहन एक डबल केबिन पिकअप ट्रक था, जिसमें कम से कम 100 किलोग्राम विस्फोटक लदा था। सूत्र ने बताया कि अगर यह वाहन तीसरी सैन्य चौकी को पार करने में कामयाब हो जाता तो यह घनी आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच जाता, जहां विस्फोट होने से जान-माल की काफी हानि होती।

बम धमाके की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली

सैयदा जैनब जिले में एक शिया दरगाह है, जिसमें इस्लाम के पैगंबर मुहम्मद की पोती जैनब की कब्र है। यह कब्र इस्लाम के शिया संप्रदाय के अनुयायियों के धार्मिक अध्ययन का केंद्र बन गया है और यहां विश्व के कोने-कोने से शिया मुसलमान आते हैं। हाल के दिनों में सीरिया के सैयदा जैनब जिले में काफी बमबारी देखी गई है, जिसमें दसियों लोग मारे जा चुके हैं। हालांकि यह विस्फोट किसने करवाया है, इसकी अभी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन पिछले बम विस्फोटों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली थी।

Latest World News