1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया: अलेप्पो शहर में विद्रेहियों के कब्जे वाले इलाकों पर हवाई हमले

सीरिया: अलेप्पो शहर में विद्रेहियों के कब्जे वाले इलाकों पर हवाई हमले

सीरियाई सेना ने अलेप्पो शहर में विद्रोहियों की पकड़ वाले सभी इलाकों पर अपना नियंत्रण फिर से स्थापित करने के लिए चलाए गए अभियान के तहत हमले किए।

Syria Airstrike- India TV Hindi
Image Source : AP Syria Airstrike

अलेप्पो : सीरियाई सेना ने अलेप्पो शहर में विद्रोहियों की पकड़ वाले सभी इलाकों पर अपना नियंत्रण फिर से स्थापित करने के लिए चलाए गए अभियान के तहत हमले किए। ये हमले सीरियाई और रूसी विमानों ने किए। अलेप्पो शहर में विपक्ष की पकड़ वाले पूर्वी हिस्से में विमानों से बम गिराए जाने और जमीन पर तोपों से गोले दागे जाने की खबर है।

 देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

​सीरिया की सेना ने गुरुवार की रात ऐलान किया था कि वह शहर में विद्रोहियों की पकड़ वाले हिस्सों को दोबारा अपने नियंत्रण में लेने के लिए अभियान शुरू करने जा रही है। सेना के एक सूत्र ने बताया कि जमीनी तैयारी के लिए बम गिराए गए।

सूत्र ने बताया कि सेना ने बमबारी शुरू कर दी है। जमीनी अभियान शुरू करने से पहले यह सिलसिला कुछ घंटे या कुछ दिन तक चल सकता है। जमीनी अभियान का समय हमलों के परिणामों और जमीनी हालात पर निर्भर करेगा। अलेप्पो में सेना के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि जमीनी हमले अभी शुरू किए जाने हैं। 

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने खबर दी है कि रात और आज सुबह के दौरान विद्रोहियों की पकड़ वाले जिलों में कम से कम 30 हमले किए गए।   ब्रिटेन स्थित निगरानी समूह ने कहा कि इन हमलों में दो बच्चों सहित कम से कम दस लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं। समूह के अनुसार, मलबे के अंदर और मृतकों के दबे होने की आशंका है। 

एएफपी के संवाददाता के मुताबिक इन हमलों में बड़े पैमाने पर विनाश हुआ है। उसने बताया कि बमबारी की शिकार हुई इमारतों में दो रक्षा केंद्र भी शामिल हैं। इन इमारतों पर हेलीकॉप्टरों ने बैरल बम गिराए और लड़ाकू विमानों ने हमले किए। ऑब्जर्वेटरी प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने बताया कि रूसी युद्धक विमान सीरियाई विमानों के साथ हमले में हिस्सा ले रहे हैं। 

Latest World News