A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ताइवान पार्क अग्निकांड : घायलों की संख्या 500 हुई

ताइवान पार्क अग्निकांड : घायलों की संख्या 500 हुई

ताइपे: ताइवान के न्यू ताइपे शहर के एक पार्क में लगी आग की घटना में घायलों की संख्या 500 हो गई है। पार्क में भारी मात्रा में मौजूद किसी अज्ञात ज्वलनशील पदार्थ में विस्फोट के कारण

ताइवान पार्क...- India TV Hindi
ताइवान पार्क अग्निकांड :घायलों की संख्या 500 हुई

ताइपे: ताइवान के न्यू ताइपे शहर के एक पार्क में लगी आग की घटना में घायलों की संख्या 500 हो गई है। पार्क में भारी मात्रा में मौजूद किसी अज्ञात ज्वलनशील पदार्थ में विस्फोट के कारण आग लगी थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के हवाले से बताया कि आग में झुलसे लोगों को न्यू ताइपे शहर और पड़ोसी शहरों ताइपे एवं ताओयुआन के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

वाटर पार्क के मुख्य मंच पर शनिवार रात 9.52 बजे आग लगी थी, जहां लोग कलर प्ले एशिया पार्टी में मग्न थे। न्यू ताइपे शहर में यह अब तक का सबसे बड़ा और भयंकर हादसा माना जा रहा है।

अगली स्लाइड में तस्वीरों में देखें ताइवान अग्निकांड घटना-

Latest World News