1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. काबुल में स्पेन के दूतावास पर तालीबानी हमला, 2 की मौत

काबुल में स्पेन के दूतावास पर तालीबानी हमला, 2 की मौत

काबुल: काबुल शहर के मध्य में गोलीबारी और भीषण कार बम विस्फोट के बाद अफगान अधिकारियों ने बताया कि आज स्पेन के दूतावास पर आतंकियों ने हमला किया। हमले में 2 लोगों की मौत हुई

kabul bomb blast- India TV Hindi
kabul bomb blast

काबुल: काबुल शहर के मध्य में गोलीबारी और भीषण कार बम विस्फोट के बाद अफगान अधिकारियों ने बताया कि आज स्पेन के दूतावास पर आतंकियों ने हमला किया। हमले में 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए है।

मैड्रिड में विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि दूतावास पर हमला हुआ। हम जानकारी जुटा रहे हैं। काबुल पुलिस ने इस सूचना की पुष्टि की। मध्य काबुल के शेरपुर स्थित दूतावास में आज शाम व्यस्त समय में जोरदार कार बम विस्फोट हुआ। सरकार और विदेशी केंद्रों को निशाना बनाकर तालिबान आतंकियों का हमला बढ़ता जा रहा है।

तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है लेकिन कहा है कि निशाना एक विदेशी अतिथि गृह था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या अतिथि गृह दूतावास परिसर के भीतर है। स्पेन की न्यूज एजेंसी यूरोपा प्रेस ने सरकारी सूत्रों का हवाला देते हुए बताया है कि राष्ट्रपति मारिआनो राजॉय को सूचना दी गयी है।

गौरतलब है कि हाल ही में अफगानिस्तान में करीब 14 तालिबान आतंकियों ने कंधार एयरपोर्ट के पास हमला किया था। इस मुठभेड़ में 50 लोगों की मौत हुई थी। सुरक्षा बलों ने 27 घंटे तक चली इस मुठभेड़ में सभी आतंकियों का मार गिराया था। आतंकियों ने एक स्कूल पर कब्जा कर लिया था।

Latest World News