काबुल: तालिबान आतंकवादियों ने मंगलवार को अफगानिस्तान के फारयाब प्रांत में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण एक घाटी पर कब्जा कर लिया। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि तालिबान आतंकवादियों ने फारयाब प्रांत में कराइन घाटी पर कब्जा कर लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया, "1,000 से अधिक तालिबान आतंकवादियों ने कराइन घाटी पर हमला कर दिया। इस हमले में 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि भारी संख्या में लोग हताहात हुए। उन्होंने इलाके पर कब्जा कर लिया, जिसके बाद सुरक्षा बल वहां से पीछे हट गए।"
उन्होंने बताया कि इस संघर्ष में तीन सरकार समर्थक लड़ाके भी घायल हुए हैं।
स्थानीय निवासियों का हालांकि कहना है कि अगर सरकार ने इलाके से आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए उचित कार्रवाई नहीं की तो 30,000 लोगों की अबादी वाली कराइन घाटी के बाद अलमार जिले पर भी तालिबान कब्जा कर सकता है।
Latest World News