काबुल: अमेरिका की ओर से हवाई हमले किए जाने के बावजूद अफगानिस्तान के उत्तरी शहर कुंदूज पर तालिबान की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ा। तालिबान ने शहर को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया है। अमेरिकी विमानों ने सुबह के समय तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाकर बमबारी की, लेकिन शहर पर फिर से कब्जे के लिए भेजे गए पैदल सैनिकों को शहर के बाहर रूकना पड़ा क्योंकि तालिबान ने सभी मार्ग बंद कर दिए थे और भारी गोलाबारी की। एक नाटो अधिकारी ने कहा कि नए सिरे से हवाई हमले की संभावना नहीं है क्योंकि सभी तालिबान शहर के भीतर हैं और जनता भी वहां है। साल 2001 में सत्ता से बाहर होने के बाद तालिबान पहली बार किसी शहर को अपने नियंत्रण में लिया है।
Latest World News