1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगान सुरक्षा बलों के अड्डे पर तालिबान का कहर, 18 की मौत, कई घायल

अफगान सुरक्षा बलों के अड्डे पर तालिबान का कहर, 18 की मौत, कई घायल

अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों के एक अड्डे पर तालिबान ने बड़ा हमला करते हुए कम से कम 18 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

Taliban kill at least 18 in attack on Afghan military base | AP Representational- India TV Hindi
Taliban kill at least 18 in attack on Afghan military base | AP Representational

काबुल: अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों के एक अड्डे पर तालिबान ने बड़ा हमला करते हुए कम से कम 18 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्वी अफगानिस्तान के वरदाक प्रांत में सुरक्षाबलों के अड्डे पर तालिबान के इस हमले में कम से कम 27 अन्य घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आत्मघाती हमलावर ने सोमवरा की सुबह करीब सात बजे विस्फोटकों से लदी अपनी कार में विस्फोट कर दिया।

क्षेत्र के जन स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सलेम असगरखेल ने बताया कि मेदान वर्दक प्रांत में हुए हमले में मारे गए लोग सैन्यकर्मी थे। कुछ घायलों को इलाज के लिए प्रांतीय अस्पताल ले जाया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को राजधानी काबुल लाया गया है। गृह मंत्रालय के उपप्रवक्ता नसरत राहिमी ने बताया कि एक आत्मघाती कार बम हमलावर ने पहले सैन्य अड्डे को निशाना बनाया और इसके बाद आतंकवादियों ने अफगान बलों पर गोलीबारी की। 

अफगानिस्तानी सैनिकों ने 2 तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने मीडिया को बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली।

Latest World News