1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में सड़क हादसे में 4 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत

बांग्लादेश में सड़क हादसे में 4 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत

बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में शुक्रवार की सुबह लगभग 4 बजे सीमेंट से भरे एक ट्रक के पलट जाने से 4 बच्चों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image

ढाका: बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में शुक्रवार की सुबह लगभग 4 बजे सीमेंट से भरे एक ट्रक के पलट जाने से 4 बच्चों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना बांग्लादेश की राजधानी ढाका से करीब 122 किलोमीटर दूर हुई। दुर्घटना के शिकार लोगों में अधिकांश दिहाड़ी मजदूर हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में 3 बच्चों सहित 9 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने नजदीकी अस्पताल ले जाए जाने के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘ये लोग कम किराए के चक्कर में (अपने गंतव्य तक जाने के लिए) सीमेंट से लदे ट्रक में चढ़ गए लेकिन ट्रक के पलटने से सीमेंट की बोरियों के नीचे दबने से उनकी मौत हो गई।’ 

उन्होंने बताया कि इनमें में 5 लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। 15 यात्रियों को ले जा रहा ट्रक मेहेरबरही में पलट गया। यहां चार लेन का राजमार्ग बनाने के लिए सड़क पर खुदाई की गR थी। ट्रक पलटने के बाद यात्री सीमेंट की बोरियों के नीचे दब गए।

Latest World News