1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यमन के बाजार में आतंकियों ने दागे रॉकेट, 18 लोगों की मौत

यमन के बाजार में आतंकियों ने दागे रॉकेट, 18 लोगों की मौत

अदेन (यमन): यमन के दक्षिणी प्रांत तैज में शुक्रवार शाम को रॉकेट हमले में 18 लोगों की मौत हो गई और दर्जनभर लोग घायल हो गए। एक सुरक्षा सूत्र ने पहचान उजागर नहीं करने की

yemen- India TV Hindi
yemen

अदेन (यमन): यमन के दक्षिणी प्रांत तैज में शुक्रवार शाम को रॉकेट हमले में 18 लोगों की मौत हो गई और दर्जनभर लोग घायल हो गए। एक सुरक्षा  सूत्र ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि तैज के व्यस्तम बाजार में हुई इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई। इसमें अधिकतर महिलाएं थी, जबकि दर्जनभर लोग घायल हो गए। ये लोग खरीदारी करने बाजार पहुंचे थे।

यमन के सूत्र ने बताया, "शिया हौती समूह के आतंकवादियों ने रिहायशी क्षेत्र और भीड़ भाड़ वाले बाजार में रॉकेट दागे और मोर्टार से हमला किया। इसमें कई निर्दोष लोग मारे गए और घायल हो गए।" इस दौरान, मीडिया आउटलेट में शिया हौती विद्रोहियों ने इसमें हमले की अपनी भूमिका से इनकार किया।

स्थानीय चिकित्सा सूत्रों का कहना है कि जब तैज के बाजार में रॉकेट दागे गए तो 35 से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय चिकित्सकों ने बताया कि तैज के अस्पताल घायलों के लिए जरूरी रक्त दान और चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कर रहे हैं।

Latest World News