A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान दौरे पर पहुंचे अफगानिस्तान के सेना प्रमुख

पाकिस्तान दौरे पर पहुंचे अफगानिस्तान के सेना प्रमुख

इस्लामाबाद: पाकिस्तान दौरे पर पहुंचे अफगानिस्तान के सेना प्रमुख जनरल शेर मुहम्मद करीमी ने शनिवार को पाकिस्तानी सेना की प्रशंसा की और उसे दुनिया की एक बेहतरीन सेना बताया। एआरवाई न्यूज की एक रपट के

'आतंकवादी पाकिस्तान,...- India TV Hindi
'आतंकवादी पाकिस्तान, अफगानिस्तान के सामूहिक दुश्मन'

इस्लामाबाद: पाकिस्तान दौरे पर पहुंचे अफगानिस्तान के सेना प्रमुख जनरल शेर मुहम्मद करीमी ने शनिवार को पाकिस्तानी सेना की प्रशंसा की और उसे दुनिया की एक बेहतरीन सेना बताया। एआरवाई न्यूज की एक रपट के मुताबिक, जनरल करीमी खैबर पख्तूनख्वा स्थित पाकिस्तान मिलिट्री अकादमी (पीएमए) में 132वें पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि थे।

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान की सेना दुनिया की बेहतरीन सेनाओं में से एक है और इसके पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।"

पाकिस्तान के सैन्य इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि पासिंग आउट परेड मे कोई विदेशी सैन्य प्रमुख बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुआ है।

अपने संबोधन में जनरल करीमी ने क्षेत्र में आतंकवाद से मुकाबले के लिए पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान के बीच नजदीकी सहयोग की जरूरत पर बल दिया।

उन्होंने कहा, "आतंकवादी पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान दोनों के ही दुश्मन हैं और ऐसे तत्वों के खिलाफ युद्ध में जीत के लिए हमें अपने लोगों का समर्थन अवश्य सुनिश्चित करना चाहिए।"

करीमी ने कहा, "हमारा क्षेत्र पिछले चार दशकों से युद्ध की मार झेल रहा है और शांति के उद्देश्य को हम प्राप्त कर सकते हैं।"

जनरल करीमी ने शुक्रवार को पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख जनरल राहिल शरीफ से मुलाकात की और सीमा प्रबंधन तथा रक्षा सहयोग पर चर्चा की।

 

Latest World News