पेशावर: अफगानिस्तान में पाकिस्तान से लगे अशांत नांगरहार प्रांत में संदिग्ध आतंकवादियों ने एक सिख व्यक्ति की उसके घर से अपहरण करके उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सरदार रावैल सिंह जलालाबाद में रहते थे और सेना की वर्दी पहने आतंकवादियों ने शनिवार सुबह उनका उनके घर से अपहरण कर लिया और उनकी खालिस फामिल क्षेत्र में हत्या कर दी। इस घटना को लेकर अल्पसंख्यक सिख समुदाय के लोगों ने सिंह के शव को जलालाबाद में प्रांतीय गवर्नर के घर के बाहर रखकर व्यापक प्रदर्शन किया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर हत्यारों की गिरफ्तार में लापरवाही का आरोप लगाया और सरकार से हत्यारों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाने की मांग की। बाद में डिप्टी गवर्नर मोहम्मद हनीफ गर्डिवाल ने प्रदर्शनकारी सिखों से मुलाकात की और उन्हें शांत कराया। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्लाह खोग्यानी के हवाले से बताया गया है कि आतंकवादियों ने सिंह का अपहरण उनके घर से शनिवार सुबह स्थानीय समयानुसार 7 बजकर 20 मिनट पर किया और खलीस फामिल क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी।
प्रदर्शन में शामिल रवींद्र ने कहा कि सिंह का गत शुक्रवार को उनके पड़ोसी से विवाद हो गया था। उन्होंने कहा कि अगली सुबह पड़ोसी कुछ बंदूकधारियों के साथ आया और सिंह का उनके घर से ही अपहरण किया और उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि सिंह ने अपने घर में एक पार्टी दी थी जिसमें उन्होंने अपने दोस्तों को बुलाया था। बस इसी बात को लेकर उनके पड़ोसी ने आपत्ति जताई थी और उनका वाद-विवाद हो गया था।
Latest World News