1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. थाईलैंड में शुरू हुआ नए संविधान पर जनमत संग्रह

थाईलैंड में शुरू हुआ नए संविधान पर जनमत संग्रह

बैंकॉक: थाईलैंड में साल 2016 के नए मसौदा संविधान और इससे जुड़े सवालों पर राष्ट्रीय जनमत संग्रह मतदान रविवार सुबह 8 बजे शुरू हो गया। इसके नतीजों के आधार पर मौजूदा सरकार ने साल 2017

thailand- India TV Hindi
thailand

बैंकॉक: थाईलैंड में साल 2016 के नए मसौदा संविधान और इससे जुड़े सवालों पर राष्ट्रीय जनमत संग्रह मतदान रविवार सुबह 8 बजे शुरू हो गया। इसके नतीजों के आधार पर मौजूदा सरकार ने साल 2017 के आम चुनावों को कराने का वायदा किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बड़े चेहरे प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा, पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलुक शिनावात्रा और अभिसित विज्जीवा पहले ही अपना मतदान कर चुके हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदान सभी 94,000 मतदान केंद्रों पर शाम चार बजे बंद हो जाएगा और आधिकारिक तौर पर नतीजों की घोषणा रात नौ बजे के पहले हो जाएगी। यह साल 2007 के बाद दूसरा जनमत संग्रह है। इसमें 65 मिलियन मतदान के लिए योग्य लोगों में करीब 50.5 मिलियन थाई लोगों ने भाग लिए। पिछले जनमत संग्रह में 45 मिलियन मतदान के योग्य लोगों ने भाग लिया था। चुनाव आयोग ने इसके लिए साल 2007 के 57.61 प्रतिशत के मुकाबले 80 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है।

मतपत्र में दो प्रश्न हैं, "क्या आप साल 2016 के मसौदा संविधान को स्वीकार करते हैं?" और "देश में लगातार सुधार के क्रम में रणनीति के अनुसार क्या सीनेट को यह अनुमति होनी चाहिए कि वह इस नए संविधान के तहत बन रहे नई राष्ट्रीय विधानसभा के पांच साल कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री के चुनाव में प्रतिनिधिसभा को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दे।"

यदि दूसरे सवाल का जवाब पारित हो जाता है तो इसे संविधान के अस्थायी प्रावधान के साथ जोड़ दिया जाएगा। इस तरह 250 सीनेटरों को मौजूदा सत्ताधारी सेना के द्वारा चुन लिए जाएंगे और राष्ट्रीय शांति और व्यवस्था परिषद (एनसीपीओ) को प्रतिनिधिसभा के 500 चुने हुए उम्मीदवारों के साथ प्रधानमंत्री चुनने का अधिकार मिल जाएगा।

Latest World News