A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Covid-19: महामारी से दुनिया भर में लगभग 10 करोड़ लोग गरीबी में फंसेंगे

Covid-19: महामारी से दुनिया भर में लगभग 10 करोड़ लोग गरीबी में फंसेंगे

<p>Covid-19: महामारी से...- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE Covid-19: महामारी से दुनिया भर में लगभग 10 करोड़ लोग गरीबी में फंसेंगे

बीजिंग: चीन में स्थित संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के उपाध्यक्ष महा अहमद ने 6 सितंबर को कहा कि नए कोरोनावायरस महामारी की वजह से यह अनुमान है कि इस वर्ष 7 करोड़ से 10 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी में गिरेंगे। वर्तमान में, संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम 10 करोड़ लोगों की खाद्य जरूरतों को पूरा करने के लिए सक्रिय रूप से संसाधन जुटा रहा है।

6 तारीख को 23वां चीन कृषि उत्पाद प्रसंस्करण उद्योग निवेश और व्यापार मेला चीन के हनान प्रांत के च्वूमात्येन शहर में उद्घाटित हुआ। अहमद ने उद्घाटन समारोह में कहा कि संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के अनुमानों के अनुसार, महामारी से पहले 79 देशों में गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना करने वाले लोगों की संख्या 14.7 करोड़ से बढ़कर 2020 के अंत तक 27 करोड़ तक पहुंच जाएगी और हर कम-आय या मध्यम-आय वाले देश को खतरों का सामना करना पड़ेगा।

महा अहमद ने यह भी बताया कि संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम सामाजिक सुरक्षा, पोषण सेवाओं में सुधार और खाद्य प्रणाली का समर्थन करने जैसे तरीकों के माध्यम से कमजोर समूहों की मदद करने के लिए सक्रिय रूप से संसाधन जुटा रहा है।

Latest World News