इस्लामाबाद: पाकिस्तान में 29 साल के एक व्यक्ति को इस्लाम छोड़कर यहूदी धर्म स्वीकार करने की इजाजत मिल गई है जो इस मुस्लिम बहुल देश में एक असामान्य कदम है। पाकिस्तानी नागरिक फिशेल बेनखाल्द एक मुसलमान हैं और लेकिन राष्ट्रीय पहचान कार्ड और पासपोर्ट के लिए अप्लाई करते वक्त उन्होंने धर्म के कॉलम में यहूदी लिखने की इजाजत मांगी।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पाकिस्तान में मुस्लिम होकर आवदेन के धर्म के कॉलम में किसी दूसरे धर्म का उल्लेख करना स्वधर्म त्याग माना जा सकता है और इसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान है। एक पाकस्तानी अखबार के मुताबिक, पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने हाल ही में फिशेल के उस आग्रह को स्वीकृति प्रदान की जिसमें उन्होंने खुद को यहूदी धर्म का उल्लेख करने की इजाजत मांगी थी। राष्ट्रीय डेटाबेस एवं पंजीकरण प्राधिकरण (NADRA) में फिशेल का नाम फैसल था और उनका धर्म मुस्लिम लिखा हुआ था।
पढ़ें: दुबई: 10 भारतीय हत्यारों को पाकिस्तानी परिवार ने किया माफ
फिशेल मुस्लिम पिता और यहूदी मां के यहां 1987 में कराची में पैदा हुए थे। पिता के धर्म की वजह से उनका धर्म भी इस्लाम लिखा हुआ था। बहरहाल, उन्होंने NADRA से इजाजत मांगी थी कि वह यहूदी धर्म में वापसी करना चाहते है और पहचान पत्र में सुधार चाहते हैं। इसके बाद NADRA ने गृह मंत्रालय से राय मांगी। मंत्रालय ने सुधार के लिए संतुति प्रदान कर दी।
Latest World News