1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों को जवाबदेह बनाये दुनिया: मोदी

आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों को जवाबदेह बनाये दुनिया: मोदी

सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दुनिया से कहा कि वह उन देशों को जवाबदेह बनाए जो आतंकियों को पनाह, समर्थन, हथियार और धन देते हैं। उन्होंने आतंकवाद को धर्म से अलग करने की अपनी

'आतंक को पनाह देने...- India TV Hindi
'आतंक को पनाह देने वाले देशों को जवाबदेह बनाये दुनिया'

सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दुनिया से कहा कि वह उन देशों को जवाबदेह बनाए जो आतंकियों को पनाह, समर्थन, हथियार और धन देते हैं। उन्होंने आतंकवाद को धर्म से अलग करने की अपनी अपील को भी दोहराया।

37वां सिंगापुर व्याख्यान देते हुए प्रधानमंत्री ने आगाह किया कि आतंकवाद न सिर्फ जिंदगियों को लील रहा है बल्कि यह हमारी अर्थव्यवस्थाओं को भी पटरी से उतार सकता है।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ राजनीतिक, कानूनी, सैन्य और खुफिया प्रयास हो सकते हैं लेकिन हमें इससे भी अधिक करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रों को एक दूसरे के साथ और अधिक सहयोग करना चाहिए। समाज एक दूसरे से और अन्यों के साथ जुड़ने चाहिए। हमें आतंकवाद को धर्म से अलग करना चाहिए और हम उन मानव मूल्यों को आगे लाएं जो हर आस्था को परिभाषित करते हैं।

मोदी ने कहा कि भर्तियों और अपनी पसंद के लक्ष्यों को निशाना बनाने दोनों संदर्भो में आतंकवाद का साया समाज और राष्ट्रों पर फैलता जा रहा है और दुनिया को इसके खिलाफ एक आवाज में बोलना चाहिए और एकीकृत रूप से कार्रवाई करनी चाहिए।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘उन देशों को जवाबदेह बनाना चाहिए जो आतंकियों को पनाह देते हैं, समर्थन देते हैं, हथियार और धन देते हैं।’उन्होंने हालांकि किसी देश का नाम नहीं लिया लेकिन आतंकियों के पनाहगाहों की उनकी टिप्पणी को पाकिस्तान के संदभ में देखा जा रहा है जहां लश्कर ए तैयबा और हक्कानी नेटवर्क स्थित हैं और वहां के प्रतिष्ठानों द्वारा पोषित किये जा रहे हैं।

Latest World News