1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस शख्स ने 60 की उम्र में बनाए 6 पैक एब्स

इस शख्स ने 60 की उम्र में बनाए 6 पैक एब्स

लेकिन चीन के लियांग जियांग ने इस बात को गलत साबित करके दिखाया है। लियांग को देखकर कोई नहीं कह सकता कि उनकी उम्र 61 साल की है।

china- India TV Hindi
china

नई दिल्ली: कहते हैं किसी काम को करने की कोई उम्र नहीं होती है बस मन में चाह होनी चाहिए, और सारे काम आसान हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर साथ छोड़ देता है। किसी काम को करने की क्षमता कम हो जाती है। दरअसल यह तो प्रकृति का ही नियम है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारा शरीर पहले के मुकाबले कमज़ोर होता चला जाता है। लेकिन चीन के लियांग जियांग ने इस बात को गलत साबित करके दिखाया है। लियांग को देखकर कोई नहीं कह सकता कि उनकी उम्र 61 साल की है।

लियांग 61 साल के होने के बाद भी सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। जब उन्होंने पहली बार जिम ज्वाइन किया तो उन्हें यहां वर्कआउट करना काफी पसंद आया। वह घंटों यहां आकर वर्कआउट करते थे। उनका कहना है कि यह एक ऐसा शौक है जिसे वह हमेशा करना पसंद करते हैं।

जब लियांग जवान थे तो उनका एक छोटा सा बिजनेस था। 50 साल की उम्र में वह ड्राइविंग करने के शौकीन हुए और अपने लिए गाड़ी खरीद कर ले आए। बाद में उन्होंने कईं रेसों में भी हिस्सा लिया। लेकिन बाद में उन्हें लगने लगा कि कहीं ना कहीं उनकी फिटनेस में कुछ कमी आने लगी है जिस कारण उन्होंने जिम ज्वाइन कर लिया। जिम ज्वाइन करने के बाद से लियांग ने बहुत सी रेसों में भाग लिया है। लेकिन लियांग ने अभी भी हार नहीं मानी है वह दुनिया की सबसे मुश्किल डेकर रेस में डेकर लेना चाहते हैं।

Latest World News